जंतर मंतर आंदोलन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई

Bueauro,

जंतर मंतर आंदोलन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई

जंतर मंतर आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उसके बाद दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में हुई पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान अदालत ने हिंसा, पैलेट गन के इस्तेमाल, AK-47 जैसे हथियारों की मौजूदगी, छात्रों की भीड़ में आपराधिक तत्वों की घुसपैठ और पत्रकारों पर हमलों जैसे मुद्दों पर विचार किया। कोर्ट ने सभी संबंधित राज्यों को निर्देश दिया कि सीसीटीवी फुटेज, कैमरा रिकॉर्डिंग, वायरलेस लॉग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जाए। साथ ही सभी संबंधित राज्यों को नोटिस जारी करते हुए आदेश दिया कि जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है, उन्हें रिहा किया जाए। यह निर्देश सभी संबंधित राज्यों पर लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *