यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति का हुआ गठन

ब्यूरो,

 

यूपी बीजेपी की प्रदेश कार्य समिति का हुआ गठन

अक्टुबर अंत में यूपी बीजेपी की कार्य समिति की बैठक के आयोजन क्रम में प्रदेश कार्यसमिति का सोमवार को गठन अंततः कर दिया गया है। त्रिस्तरीय 708 सदस्यों की गठित प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किए गए नामों की घोषणा में 548 स्थाई सदस्य मंडल महानगर और जिलों में वरिष्ठ प्रमुख पार्टी जन के नाम शामिल किए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रण सदस्यों की सूची में 134 नाम शामिल हैं उनमें बीजेपी के यूपी से राज्यसभा लोकसभा एमपी, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री एमएलसी, एमएलए और पूर्व पदाधिकारियों के नाम प्रमुख हैं । स्थाई आमंत्रित सदस्य की संख्या सिर्फ 30 रखी गई है, इस में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री, पार्टी के संगठन में प्रतिनिधित्व कर रहे पदाधिकारी केंद्रीय मंत्री, यूपी बीजेपी के सभी पूर्व अध्यक्ष , केंद्रीय आयोग के कुछ अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री शामिल किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *