रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला

ब्यूरो,

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला 

तमिलनाडु के थेनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. थेनी जेल से 17 कैदी फरार हो गए हैं. कैदियों के फरार होने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले में एहतियात के तौर पर पड़ोसी डिंडीगुल जिले में 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं और सभी वाहनों की जांच की जा रही है.
जेल कर्मचारियों पर हमला करके ये कैदी फरार हो गए हैं. इसके बाद से आस-पास के इलाके में बड़े पैमाने पर तलाश हो रही है. भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि बाकी को पकड़ने के लिए 17 स्पेशल टीम बनाई गई हैं.
साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने पुष्टि की कि तलाशी अभियान के दौरान भागे हुए कैदियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, “तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने भागे हुए एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *