लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिरे, हालत गंभीर

Bueauro,

लखनऊ विधायक आवास में बड़ा हादसा, पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी सातवीं मंजिल से गिरे, हालत गंभीर

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के लालबाग स्थित विधायक आवास में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। पूर्व मंत्री नानकचंद भुर्जी सातवीं मंजिल से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन परिस्थितियों में सातवीं मंजिल से गिरे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *