मियांपुर राम जानकी मंदिर घाट का होगा कायकल्प

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

मियांपुर राम जानकी मंदिर घाट का होगा कायकल्प ₹1.34 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया शिलान्यास
जौनपुर। मियांपुर स्थित माँ गोमती के पावन तट पर प्राचीन राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण, पक्के घाट के निर्माण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक श्री गिरीश चंद्र यादव ने शनिवार को ₹1 करोड़ 34 लाख की विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, स्थानीय जन प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
धार्मिक स्थल का सुंदरीकरण और सुविधाएं प्राथमिकता
शिलान्यास के दौरान सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। घाट के पक्का होने और नागरिक सुविधाओं के विस्तार से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी तथा माँ गोमती का यह पावन तट और अधिक मनोरम बनेगा।
प्रमुख हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुमित श्रीवास्तव ‘पिंटू’ द्वारा किया गया, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सभासद श्री नंदलाल यादव ने कुशलतापूर्वक संपन्न किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल रहे प्रमुख जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी:
भाजपा नेता एवं अतिथि: श्री गिरीश चंद्र सिंह, श्री रजनीश सिंह, श्री कमल सिंह, डॉ. कमलेश निषाद, श्री ब्रह्मेश शुक्ला, श्री सुरेंद्र सिंघानिया, श्री मनीष श्रीवास्तव, श्री अतुल कुमार सिंह ‘काका’, श्री गौरव जायसवाल, श्री शर्टी, श्री मोंटी शुक्ला, श्री रूपेश गुप्ता, श्री संजय गुप्ता (एडवोकेट), श्री घनश्याम चौहान, श्री प्रमोद निषाद, श्री प्रमोद सिंह।
महिला प्रतिनिधि: पूर्व सभासद माधुरी गुप्ता, श्रीमती विमला श्रीवास्तव, श्रीमती मिलन श्रीवास्तव।
सभासद एवं प्रशासनिक अधिकारी: श्री शिव शंकर यादव (सभासद), श्री बसंत प्रजापति (सभासद), श्री संतोष मौर्य (सभासद), श्री मुन्ना सिंह (सभासद), श्री विष्णु प्रताप सिंह (सभासद) एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी।
शिलान्यास के बाद स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *