राजघाट विश्राम स्थल हादसे के शिकार अधिवक्ताओं के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा व नौकरी दे सरकार: कायस्थ पार्टी

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

राजघाट विश्राम स्थल हादसे के शिकार अधिवक्ताओं के परिजनों को ₹1 करोड़ मुआवजा व नौकरी दे सरकार: कायस्थ पार्टी

गोरखपुर के जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन; दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
गोरखपुर:
विगत दिनों राजघाट विश्राम स्थल के अचानक ढह जाने से गोरखपुर के दो प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं—स्व. आलोक अस्थाना एवं स्व. संजय सिंह—की दुखद मृत्यु के मामले में कायस्थ पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आज 10 सितंबर को कायस्थ पार्टी के तत्वाधान में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी गोरखपुर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों के लिए ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और बच्चों की समुचित शिक्षा की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि भारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के कारण आज शहर के दो होनहार अधिवक्ता हमारे बीच नहीं रहे। सरकार अविलंब दोनों परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक आश्रित को नौकरी और बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन करे। साथ ही इस लापरवाही के सभी दोषियों को चिन्हित कर कठोरतम सजा दी जाए।
पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रमन कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक दोनों मृतक अधिवक्ताओं के परिवारों को न्याय और उचित आर्थिक सहायता नहीं मिल जाती, तब तक कायस्थ पार्टी का यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा।
सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य गोरख लाल श्रीवास्तव एवं गौतम लाल ने कहा कि सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार का शिकार आम नागरिक और बुद्धिजीवी हो रहे हैं; इन दोनों अधिवक्ताओं को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए।
इस ज्ञापन सभा में मुख्य रूप से संजय श्रीवास्तव, संदेश सामन्त, मुकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, दीपेंद्र सिन्हा, राकेश श्रीवास्तव, अतुल अस्थाना, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, सोनल श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, डॉ. पवन, महेंद्र सिंह राणा, राम कृष्णा तिवारी, कला चौहान, के.के. श्रीवास्तव, फूलचंद, महेश चन्द श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *