Bueauro,
कैसरबाग कचहरी बवाल: हाईकोर्ट ने मांगी आपराधिक रिकॉर्ड वाले वकीलों की सूची
लखनऊ: कैसरबाग कचहरी परिसर में हुई मारपीट की घटना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आपराधिक रिकॉर्ड वाले अधिवक्ताओं की सूची तलब की है। अदालत ने इस मामले में विस्तृत जानकारी मांगी है और अगली सुनवाई 13 अगस्त को निर्धारित की है।
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने भी सभी बार एसोसिएशनों से ऐसे अधिवक्ताओं का ब्यौरा निर्धारित समय में उपलब्ध कराने को कहा है। चेतावनी दी गई है कि आदेश की अनदेखी को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।