युवाओं की बड़ी जीत, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को झुकना पड़ा बोले अखिलेश

ब्यूरो,

युवाओं की बड़ी जीत, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को झुकना पड़ा बोले अखिलेश

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी ने जश्न मनाया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे युवाओं की बड़ी जीत बताते हुए कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी (बीजेपी) को भी झुकना पड़ा।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आंदोलन का नेतृत्व कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और बड़ी संख्या में मौजूद छात्रों ने इसे अपनी पहली बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी अन्य प्रमुख मांगें अभी भी बाकी हैं और आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक उन पर भी सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की बड़ी जीत है और सरकार को यह फैसला पहले ही ले लेना चाहिए था।

अखिलेश ने कहा कि सरकार खुद स्वीकार कर चुकी थी कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हुआ था, इसलिए जवाबदेही तय होना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि अब सरकार को शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करने होंगे और भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक न हो, इसके लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने होंगे। सपा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि कैमरे के सामने आप बोलते थे लेकिन जेन-जी की ताकत को देखते हुए आपको भी मोबाइल सीधा करना पड़ा और आधी रात को आपने संदेश दिया। ये नई पीढ़ी के लोगों के लिए बड़ी जीत है और सरकार को ये बात समझ लेनी चाहिए कि शिक्षा को लेकर सरकार को बहुत गंभीरता से सोचना पड़ेगा, पेपर लीक ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। ये युवाओं की बहुत बड़ी जीत है, जिसके आगे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी को झुकना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *