केराकत में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

केराकत में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत

जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *