सिधवन घाट पर गोमती नदी में डूबे दो सगे भाई

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

सिधवन घाट पर गोमती नदी में डूबे दो सगे भाई

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिधवन घाट पर गोमती नदी में स्नान करने गए दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों भाइयों के शवों को नदी से बाहर निकाला जा सका। इस हादसे के बाद से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *