Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
जौनपुर जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, सघन चेकिंग अभियान
जौनपुर। आगामी त्योहारों और सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के मद्देनजर राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जौनपुर जंक्शन पर संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई और ट्रेनों के भीतर संदिग्ध व्यक्तियों व उनके सामानों की सघन जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं और संदेहास्पद गतिविधि दिखने पर तुरंत सुरक्षाकर्मियों को सूचित करें।