Alok Verma, Jaunpur Bueauro,
विकास भवन में सीडीओ ने की समीक्षा बैठक, लापरवाही पर जताई नाराजगी
जौनपुर। विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुछ विभागों द्वारा कार्यों में ढिलाई और धीमी प्रगति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।