आलोक वर्मा संवाददाता जौनपुर।
होटल और बहुमंजिली इमारतों की फायर एनओसी की हो जांच: धीरेश श्रीवास्तव
लखनऊ। दिल्ली के होटल अग्निकांड से सबक लेते हुए उत्तर प्रदेश के सभी होटलों और बहुमंजिली इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठी है। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश की सभी बहुमंजिली इमारतों की सुरक्षा जांच कराने की अपील की है।
पार्टी प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने लखनऊ के अलीगंज में हुए कोचिंग अग्निकांड पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और भविष्य में इस तरह के हादसों को रोकने के लिए सरकार को पूरी तरह अलर्ट रहने की जरूरत है।
धीरेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि प्रदेश के सभी होटलों और बहुमंजिली इमारतों की फायर एनओसी यानी अनापत्ति प्रमाण पत्र की गहनता से जांच की जाए। इसके साथ ही इन इमारतों के बिजली कनेक्शनों की भी जांच होनी चाहिए ताकि शॉर्ट सर्किट के खतरों को टाला जा सके। उन्होंने सरकार से यह भी आग्रह किया कि जिन बिल्डिंगों में इमरजेंसी फायर एक्जिट यानी आपातकालीन निकास की व्यवस्था न हो, उनके नक्शे पास करने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ताकि आम जनता की जान सुरक्षित रह सके।