आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

भाजपा नेत्री व्योम सिंह पटेल ने जरूरतमंदों संग मनाई दीपावली
जौनपुर । भाजपा पिछड़ा मोर्चा की जिला मंत्री व्योम सिंह पटेल ने सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए दर्जनों गांवो में पहुंचकर गरीब व जरूरतमंद परिवारों व उनके बच्चों को मिठाई,पटाखे सहित अन्य जरुरत की सामान उपहार स्वरूप भेंट कर दीपावली का त्यौहार मनाया ।
खिलौने, मिठाई व पटाखे का उपहार पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना न रहा । इस अवसर पर व्योम सिंह पटेल ने कहा कि, त्यौहारों की असली खुशी बच्चों की खुशी से होती है। जरूरतमंद परिवारों का सहयोग करके आत्मिक संतोष मिलता है । समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपने पास पड़ोस के एक जरूरतमंद परिवार का त्यौहारों पर ख्याल रख लें तो सबका त्यौहार अच्छा हो जायेगा ।
चुनाव लड़ने के सवाल पर जबाब देते हुए कहा कि, शीर्ष नेतृत्व का विषय है ।पार्टी का जो आदेश निर्देश होगा उसका पालन किया जायेगा । भाजपा सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पुन: प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है ।