जौनपुर में कायस्थ समाज ने निकाली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जौनपुर में कायस्थ समाज ने निकाली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

जौनपुर: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यह शोभायात्रा नगर पालिका परिषद प्रांगण से प्रारंभ होकर रूहट्टा स्थित ऐतिहासिक चित्रगुप्त ji मंदिर तक पहुंची। यात्रा में जनपद भर से जुटे हजारों कायस्थ बंधु हाथों में ध्वज-पताका थामे भगवान चित्रगुप्त का गुणगान करते हुए शामिल हुए।
परंपरानुसार इस वर्ष भी कायस्थ समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़े, हाथी और आकर्षक रथ के साथ नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा के शुभारंभ से पूर्व महिला शाखा द्वारा भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की विधि-विधान से आरती उतारी गई और भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चित्रगुप्त धर्मशाला, रूहट्टा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरा यात्रा मार्ग भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव (आरटीओ), संजय अस्थाना, एस.सी. लाल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव (पंकज), आनंद शंकर श्रीवास्तव ‘शिशु’, मोहन शंकर श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव (हुसैनाबाद), डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, रामेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (एडवोकेट) एवं नितिन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित लोगों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *