IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

आलोक वाजपेयी (ज्योतिषाचार्य),

🕉️सहस्र लोचनप्रभृत्य शेष लेखशेखर, प्रसूनधूलिधोरणी विधूसरांघ्रिपीठभूः। भुजङ्ग राजमालया निबद्ध जाटजूटक, श्रियै चिराय जायतां चकोर बंधुशेखरः ॥
अर्थ: जिन शिव जी के चरण इन्द्र-विष्णु आदि देवताओं के मस्तक के पुष्पों की धूल से रंजित हैं ( अर्थात जिन्हें देवतागण अपने सिर के पुष्प अर्पण करते हैं), जिनकी जटाओं में लाल सर्प विराजमान है, ऐसे चन्द्रशेखर हमें चिरकाल के लिए सम्पदा दें।
🙏🙏🌱🌹
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌

🕉️ जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹

IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II

🕉️ श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏

🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹

विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य उत्तरायण, ऋतु-: ग्रीष्म
सूर्य उदय : प्रातः 5/27
सूर्य अस्त : सायं 6/17
📺 द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रात: 8/24 तक

अंग्रेजी दिनांक-: 14/6/2026

दिन-: सोमवार

🌕 चंद्रमा-: मिथुन राशि में
🥳राशि स्वामी-: बुद्ध

🌱 आज का नक्षत्र – मृगशिरा सायं 7/09 तक उसके बाद आर्द्रा
💓 नक्षत्र स्वामी – : मंगल/राहु

✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल

प्रात:8/41 से मृगशिरा नक्षत्र चरण 3 में
दोपहर 1/55 से मृगशिरा नक्षत्रचरण 4 में
सायं 7/09 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 1 में
रात्रि 12/25 से आर्द्रा नक्षत्र चरण 2 में

आज का करण और योग आदि
***********
🪐 करण-: दोपहर 12/20 तक शकुनी , उसके बाद नाग

🔥 योग-: प्रात:8/56 तक शूल-: यह एक अशुभ योग है, इसमें थोड़ी सी लापरवाही जीवन भर कांटे की तरह चुभेगी, उसके बाद गन्ड-: शुभ कार्य वर्जित

 

🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
***********
सोमवती अमावस्या-: भगवान शिव की पूजा से पितृ दोष समाप्त, ज्येष्ठ अधिक पुरुषोत्तम मास समाप्त

 

आज की शुभ दिशा -: दक्षिण, पश्चिम, उत्तर- पश्चिम
*****

♻️ दिशा शूल-: पूर्व दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर दर्पण देखकर और दूध पीकर प्रस्थान करें

आज की ग्रह स्थिति -:
*******
🌷सूर्य -: वृष राशि (राशि स्वामी शुक्र) मृगशिरा
नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी मंगल) दोपहर 12/52 से चरण 3, मिथुन राशि में
🛑मंगल -: मेष राशि (राशि स्वामी मंगल) भरणी नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी शुक्र)
🌱 बुद्ध -: मिथुन राशि (राशि स्वामी बुद्ध) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 2(स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) पुनर्वसु नक्षत्र चरण 4 में ( नक्षत्र स्वामी गुरु)
💃 शुक्र -: शुक्र कर्क राशि में पुष्य नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी शनि)
🌊 शनि-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) रेवती नक्षत्र चरण 1 में( नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि)शतभिषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी राहु)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी केतु)

🤬राहु काल -: प्रात: 7/30 से 9/00 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
प्रात: 5/25 तक वृष
7/39 तक मिथुन
9/59 तक कर्क
दोपहर 12/17 तक सिंह
2/34 तक कन्या
सायं 4/52 तक तुला
7/11 तक वृश्चिक
रात्रि 9/15 तक धनु
10/58 तक मकर
12/26 तक मकर

आज का राशि फल

 

परिचय -: आज 15 जून को चंद्र बलवान मंगल के नक्षत्र में है और मंगल अपनी ही राशि में विराजमान है , सूर्य और चंद्र एक साथ बैठकर गन्ड योग बन रहा है ,

सार -: गन्ड योग होने के कारण सभी राशि वालों के लिये विशेष सलाह है कि कार्यों में बाधाएं, नौकरी में संघर्ष, उतार चढाव परंतु अनुशासन साहस से सफलता

12 राशियों का राशि फल इस प्रकार रहेगा

मेष राशि-: मेष राशि वालों के लिये मंगल अपनी ही राशि में होने के कारण मजबूत है और उनके साहसिक स्वभाव की वजह से और राशियों के मुकाबले इनको अधिक सफलता मिलने की संभावना है, यह किसी भी परिस्थिति को चाहे परिवार की समस्या हो धन की समस्या हो या प्रिय जनों में विवाद हो अपने साहसिक गुणवत्ता के कारण इन समस्याओं को हल करने में सक्षम होंगे बस इनको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है, चोट लगने से सावधान रहना है, संबंधों के मामले में सभी से सामंजस्य बनाकर चलने में लाभ होगा मां दुर्गा की पूजा करने से अत्यंत लाभ होगा

 

वृष राशि-: वृषभ राशि वालों के लिए मंगल द्वादश और सप्तम भाव का स्वामी है एवं सूर्य और चंद्र तृतीय और चतुर्थ भाव के स्वामी है, अगर आज आपका ज्यादातर समय अपनी दिनचर्या को सही दिशा देने की ओर लगेगा, आपके जीवन साथी माता-पिता और भाई बहन सभी आपसे उम्मीद लगा कर बैठे हैं आपको कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना और सभी लोगों की सलाह से आप किसी भी परिस्थिति से पार पा सकते हैं, व्यर्थ बहस और झगड़ा करने में अपनी उर्जा ना लगाएं, किसी को कुछ सिद्ध करने का प्रयत्न न करें सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें

मिथुन राशि-: मिथुन राशि वालों को व्यर्थ खर्च करने से बचना चाहिए और मित्रों पर अधिक खुला दिल न रखें उन पर भावनाओं से पैसे ना खर्च करके अपनी स्थिति के अनुसार खर्च करें, वरना जब आपको स्वयं के लिए किसी कार्य के लिए पैसे की आवश्यकता होगी तो आप दिक्कत महसूस करेंगे हालांकि आखिरी क्षण में आपके पैसे की व्यवस्था हो जाएगी, यदि कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो पूरी राशि चुकाने में समस्या आएगी आज आपको मुख्य तौर पर अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना है गणेश जी की पूजा करने से लाभ होगा

कर्क राशि-: कर्क राशि वालों का स्वयं का पैसा हो सकता है आज आपके काम ना आ सके इसका कारण यह होगा कि आपको अपने किसी निजी कार्य के लिए समय ही नहीं मिलेगा, आपके ऊपर आपके कार्य क्षेत्र में बहुत बड़ी जिम्मेदारी आने वाली है अतः आपको परिवार और मित्र आदि से संबंधित कार्य अपने प्रिय जनों में बांट देने चाहिए, ऐसा करने से आप पर मानसिक दबाव नहीं पड़ेगा आपके बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी समस्या के बारे में अपने प्रिय जनों को अवगत कराना होगा बिना यह सोचे हुए कि वह आपके बारे में क्या सोचेंगे, सरस्वती माता की पूजा करने से लाभ होगा

सिंह राशि-: सिंह राशि वालों के लिए ऐसा प्रतीत होता है मानो आज उनके दिनचर्या की खिचड़ी बनने वाली है, क्योंकि आप पर भी कई कार्यो का बोझ एक साथ आने वाला है और आपको उसी के अनुसार मानसिक तौर पर स्वयं को तैयार रखने की आवश्यकता है, पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, आज आपकी भागदौड़ बढ़ने वाली है अतः केवल उन्हीं कार्यों की कमिटमेंट करें जो आप कर पाने में संभव हों, मन ही मन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा पढ़ने से आपको लाभ होगा

कन्या राशि-: कन्या राशि वालों को यह सलाह दी जाती है क्या आप पहले से कोई दिनचर्या फिक्स करके ना रखें बल्कि स्थिति आने पर ही अपना रूटीन बनाएं क्योंकि आपके पहले से फिक्स किए हुए कार्यक्रम में बढ़ा सकती है, हालांकि आज आपको अकस्मात लाभ होगा, चोट लगने अथवा रक्त संबंधी दोष से बचें, अपने जरूरी कागजात संभाल के रखें भूलने की प्रवृत्ति के कारण आप संशय में आ सकते हैं, इसलिए सभी जरूरी चीजों को लिखकर रखें, बुजुर्गों की सहायता करें और शिवजी की उपासना करने से आपको अत्यंत लाभ मिलेगा

तुला राशि -: तुला राशि वालों क्या जीवनसाथी का भाग्य आज उनके लिए वरदान के रूप में कार्य करेगा, इसलिए उनको यह सलाह दी जाती है कि वह अपने जीवनसाथी को अपने कार्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करें, व्यापार में सफलता, जो लोग विवाह के लिए रिश्ते का इंतजार कर रहे हैं उनको एक अच्छा जीवनसाथी मिलने की संभावना है, कुल मिलाकर आप बैक सीट पर रहें, ससुराल के में अचानक कोई घटनाक्रम आपको व्यस्त रख सकता है, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, कार्तिकेय भगवान की पूजा करने से लाभ होगा

वृश्चिक -: वृश्चिक राशि वाले लोग आज नौकरी में बहुत तरक्की करेंगे, जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उनको सफलता मिलेगी, आपके घर और ऑफिस में स्टाफ आपकी उम्मीद से अच्छा कार्य करेगा, आई के लिए जो आपने योजनाएं बनाई हैं या जहां पैसा लगाया है उसको लेकर नाहट परेशान ना हो थोड़े समय का इंतजार करें आपको उसका रिटर्न अवश्य मिलेगा लेकिन अधिक जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान भी हो सकता है, हाइपरटेंशन से बचें और लक्ष्मी नारायण की पूजा करें इससे मन को शांति मिलेगी

धनु राशि -: धनु राशि वाले लोगों के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से बहुत अच्छा समय है, जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं अथवा अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं उनकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी रहेगी, संतान का तरक्की का योग है, मौसमी परिवर्तन के कारण होने वाले रोगों से बचाव करें, यदि आप बैंक से लोन अप्लाई कर रहे हैं तो अपने कागजात पूरे रखें नहीं तो सही समय में कागज पूरे ना होने के कारण उसमें व्यवधान आएगा, किसी भी कानूनी अड़चन से बचें, कोई भी सरकारी काम करते हुए सभी शर्तों को अच्छी तरह से पढ़ ले, पितरों का तर्पण करने से लाभ होगा
[6:34 am, 15/6/2026] Babloo Delhi: मकर राशि-: मकर राशि वालों के लिए आज जमीन जायदाद से संबंधित कार्य सफल होंगे, नया वाहन यदि लेना चाहते हैं तो सही समय है, आज आपके मन में एक नई उमंग तरंग और शक्ति का संचार होगा, पेट की तकलीफों से बच के रहें, प्रेम संबंधों में धैर्य रखें और व्यर्थ ही कोई निष्कर्ष ना निकालें, शेयर मार्केट में जो लोग इन्वेस्ट करते हैं उनको हताशा होगी, पढ़ाई के क्षेत्र में चल रही छोटी-मोटी असफलता से परेशान ना हो और पुनः प्रयास करें, यदि आप गरीब बच्चों को कोई खाना या मिठाई बाटेंगे तो अत्यंत लाभ मिलेगा,

कुंभ राशि-: कुंभ राशि वालों को अपने पराक्रम और प्रयास से अत्यधिक सफलता मिलेगी यदि आपको किसी उच्च अधिकारी से मिलकर कोई सिफारिश करनी है तो समय अनुकूल है, भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा, आपके सुख में बाधाएं आ सकती हैं, घर के बिजली के उपकरण आदि खराब हो सकते हैं, आज आपके संपर्क कुछ ऐसे लोगों से बनेंगे जो बहुत दूर तक चलेंगे, माता के स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की आवश्यकता है, लाल रंग की वस्तुएं छोटी कन्याओं को बांटने से लाभ होगा

मीन राशि-: मीन राशि वालों को आज प्रचुर मात्रा में धन लाभ की संभावना है यदि आप कोई प्रॉपर्टी बेचना चाहते हैं तो उसका सही समय चल रहा है आपको आपकी उम्मीद के मुताबिक उसकी कीमत मिल जाएगी, मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा आज सामने वाले को आपकी वाणी में एक नया जोश अनुभव होगा, आज आप अपनी कमिटमेंट में खरे उतरेंगे, भाई बहन आपसे थोड़ा सा अप्रसन्न रह सकते हैं, चोट लगने की भी संभावना है अतः आप गाड़ी ध्यान से चलाएं, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से लाभ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *