ए.के. शर्मा बोले- मेक इन इंडिया से बढ़े रोजगार के अवसर, विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

आलोक वर्मा संवाददाता जौनपुर,

ए.के. शर्मा बोले- मेक इन इंडिया से बढ़े रोजगार के अवसर, विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा देश

जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता एवं मासिक बैठक में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि “विकसित भारत” अब केवल नारा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान से देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, कौशल विकास, खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी योजनाओं से किसानों, युवाओं और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सुशासन और विकास के स्वर्णिम वर्ष रहे हैं।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *