राजस्थान की महिला आरएएस पिंकी मीणा 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई

Bueauro,

राजस्थान की महिला आरएएस पिंकी मीणा 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई

राजस्थान की महिला आरएएस पिंकी मीणा एक बार फिर चर्चाओं में आ गई हैं। 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई पिंकी मीणा साढ़े पांच साल तक सस्पेंड रही। अब राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने पिंकी मीणा के निलंबन पर स्टे लगा दिया है। ऐसे में वे एक बार फिर नौकरी में आ गई हैं। हालांकि वे बहाल हो गई हैं लेकिन भ्रष्टाचार के मामले का केस चलेगा। अगर वे दोषी पाई जाती हैं तो नौकरी मुश्किल में पड़ सकती है।

वर्ष 2017 बैच की आरएएस अफसर पिंकी मीणा वर्ष 2021 में दौसा जिले की बांदीकुई में एसडीएम के पद पर कार्यरत थी। आरोप है कि वहां रहते हुए वह 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी में ट्रेप हुई। जनवरी 2021 में गिरफ्तार होकर जेल गई। बाद में शादी के लिए उन्होंने कोर्ट से अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई। कोर्ट ने शादी के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। 16 फरवरी 2021 को पिंकी मीणा ने आरजेएस नरेंद्र सिंह के साथ शादी की। शादी के बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *