Bueauro,
डासना जेल से रिहा होते ही अपने पुराने मिज़ाज़ में लौटे
पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान
पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खान डासना जेल से रिहा होते ही अपने पुराने मिज़ाज़ पर लौटते नज़र आ रहे हैं, और उनके इस मिजाज़ का जहां सबसे बड़ा फ़ायदा सपा को होता नजर आ रहा है वहीं सबसे बड़ा नुक़सान यूपी में आज़म खान की गैरमौजूदगी में मुसलमानों का नया रहनुमा बनने की ख्वाहिश और चाहत रखने वाले असदुद्दीन ओवैसी को होता नज़र आ रहा है, आज प्रेस से बातचीत के दौरान जब आज़म खान से ओवैसी के मुताल्लिक सवाल पूछे गए तो आज़म खान ने कहा कि ओवैसी कोई मौलाना नही है मौलाना बनने के लिए मोलवीयत की डिग्री होनी चाहिए, दाढ़ी रखने से कोई मौलाना नही बन जाता,
जब आज़म खान से पूछा गया कि ओवैसी ने आपके लिए दुआ की बात कही थी तो आज़म खान ने कहा कि मैं उनका शुक्रगुजार हूं,वो जब रामपुर आये थे तो चार कदम पर मेरा घर था,मुफ़्त का टेलीफोन था और घर पर मेरी अहलिया(पत्नी)मौजूद थी,वो उनसे खैरियत का पता ले सकते थे मेरे घर पर तशरीफ़ ला सकते थे,आज़म खान ने कहा कि वो दुआ नही थी बल्कि मेरे दुश्मनों के लिए दवा थी,
ज़ाहिर बात है इतना तल्ख़ बयान आज़म खान ने इसे ही नही दिया बल्कि ओवैसी की कड़वी हकीकत बयान की है, जिस तरह से ओवैसी के समर्थकों ने आज़म खान के जेल में रहने के दौरान जिस तरह के अल्फ़ाज़ इस्तेमाल किये हैं वो आज़म खान तक पहुंचे भी होंगे,वहीं एक बार जनसभा के दौरान ओवैसी ने आज़म खान के ख़िलाफ़ जिस तरह के नाज़ेबा अल्फ़ाज़ इस्तेमाल किये थे वो भी आज़म खान कतई नही भूले होंगे,और आज़म खान भूलने वालो में से है भी नही बल्कि सब याद रखते हैं और याद रखा भी जाना चाहिए,
ख़ैर बहुत कम वक़्त बचा है जब यूपी में चुनाव का एलान भी हो ही जायेगा और उसके बाद चुनावी रैलियां होंगी मंच सजेंगे और माइक पर भाषण दिए जाएंगे,यक़ीनन एक लंबे वक्त की गैरमौजूदगी के बाद जब रैलियों में आज़म खान की भावुक और वज़नदार तक़रीरें सुनने को मिलेंगी तो ओवैसी चंद्रशेखर के गठबंधन को उनकी बातों का जवाब देना भारी पड़ जायेगा,तमाम निष्पक्ष हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई अवाम को जब आज़म खान पर हुए ज़ुल्म ज़्यादती के बारे मे उनके ही मुह से सुनने को मिलेगा तो माहौल बदलने में ज़्यादा वक़्त नही लगेगा,
जेल से रिहा होने के बाद बीती रात आज़म खान ने मीडिया से बातचीत करते हुवे कहा भी था कि अब चुनाव नही इंक़लाब आएगा,उन्होंने कहा था कि अगर में बकरी चोर मुर्गी चोर होकर यूनिवर्सिटी बना सकता हूँ तो मैं चाहता हूं हर गली मुर्गी चोर हो बकरी चोर हो,
आज़म खान ने एक बात और खास तौर पर कही थी कि अब लोग धर्म या जाति के नाम पर नही लड़ेंगे,इसका मतलब साफ़ है कि जो लोग इस उम्मीद में मुब्तिला हैं कि आजम खान तीखे बयान देंगे और उससे वोट का धुर्वीकरण होगा वो मुग़ालते में हैं, अबकी बार आज़म खान के अल्फ़ाज़ बिल्कुल जुदा होंगे,आज़म अपने ऊपर हुवे तमाम ज़ुल्म ज़्यादती को बताएंगे,और ये भी बताएंगे कि उनके ऊपर ये तमाम ज़ुल्म सिर्फ इस लिए किये गए कियूंकि एक मुसलमान ने एक यूनिवर्सिटी बनाई थी और उस यूनिवर्सिटी से हर मज़हब हर क़ौम जाती के लोग पढ़ लिखकर काबिल बनते,यक़ीनन उनके ये अल्फ़ाज़ आसानी से ज़ाया नही जाएंगे,
बहरहाल अब आगे आज़म खान की अंतरिम जमानत क़ायम रहती है या नही ये भी आने वाले वक्त में पता चल ही जायेगा,लेकिन अगर आज़म बाहर रहे तो ये तो तय मानकर चलिए कि ओवैसी चंद्रशेखर गठबंधन को सबसे बड़ा नुकसान पहुँचने वाला है और इस गठबंधन के ज़रिए जो वोट बांटकर सरकार बनाने की जुगत में लगे हुए हैं उनको नाकामी हासिल होना तय है::फैसल खान