प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही मिलेगी राहत

Bueauro,

प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही मिलेगी राहत

Lucknow…

प्रदेशवासियों को संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए दो गवाहों को साथ लाने के झंझट से जल्द ही राहत मिल जाएगी।

राज्य सरकार वर्षों पुरानी इस व्यवस्था को समाप्त कर ऐसी प्रक्रिया लागू करने जा रही है जिससे संपत्ति के खरीदार को रजिस्ट्री कार्यालय में एक भी गवाह को साथ लाने की आवश्यकता नहीं होगी।

संपत्ति को बेचने और खरीदने वाले की आधार आधारित ई-केवाईसी से ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

प्रदेश में संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री पर अंकुश लगाने के मद्देनजर रजिस्ट्री के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू है। इसके तहत संपत्ति को बेचने (विक्रेता) व खरीदने (क्रेता) वाले के साथ ही दो गवाहों को पहचान के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में आकर आधार से जुड़े बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) और लाइव फोटो सत्यापन अनिवार्य किया गया है।

चूंकि आनलाइन आवेदन के साथ अब क्रेता व विक्रेता की पहचान का सत्यापन आधार आधारित ई-केवाईसी व्यवस्था से पूरी तरह संभव है, इसलिए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ने रजिस्ट्री के लिए दो गवाहों को रजिस्ट्री कार्यालय में लाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि चूंकि प्रदेश में आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था हम लागू कर चुके हैं, इसलिए दो गवाहों के जरिये सत्यापन कराने की आवश्यकता अब नहीं रह गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *