आज़म खां को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका खारिज

ब्यूरो,

आज़म खां को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ईडी की याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान को दी गई अंतरिम जमानत में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट की प्रथम दृष्टया (prima facie) टिप्पणियों का अंतिम जमानत के फैसले पर कोई असर नहीं पड़ेगा, और साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की इस आपत्ति को भी दर्ज किया कि तथ्यों को गलत तरीके से रिकॉर्ड किया गया है,
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने कहा कि यह केवल अंतरिम आदेश है, इसलिए वे इसमें दखल नहीं देंगे,
पीठ ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट की प्रथम दृष्टया टिप्पणियां अंतिम सुनवाई या जमानत के फैसले के समय बाध्यकारी या प्रभावशाली नहीं होंगी,
ED की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने दलील दी कि गिरफ्तारी से जुड़े तथ्य सही दर्ज नहीं किए गए हैं। कोर्ट ने उनके अनुरोध पर इस आपत्ति को अपने आदेश में दर्ज कर लिया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *