आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,
कान्स में आलिया भट्ट का जलवा, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी से सुर्खियों में रहीं। उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इसी दौरान एक वीडियो को लेकर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर लिया। जवाब में आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “Why pity, love?”
आलिया ने कान्स में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा में अब भी मेल-सेंट्रिक फिल्मों को ज्यादा तवज्जो मिलती है। “महिलाओं की कहानियों का क्या होगा?” आलिया ने सवाल उठाया।