वीडी सतीशन  होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

ब्यूरो,

वीडी सतीशन  होंगे केरल के अगले मुख्यमंत्री

कांग्रेस में 9 दिन की घमासान के बाद आखिरकार केरल के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल कर लिया गया है। वीडी सतीशन केरल के अगले मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में वीडी सतीशन के नाम पर फैसला किया गया। अब कांग्रेस केरल समिति राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। 2026 के विधानसभा चुनावों में UDF को मिले निर्णायक जनादेश के बाद 10 दिनों की गहन चर्चा के बाद केरल के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हुआ है।

कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को केरल कांग्रेस के विधायी दल का नेता घोषित कर दिया। यह फैसला केरल के पार्टी नेताओं के दिल्ली के लगातार चक्कर लगाने और एक हफ़्ते से ज़्यादा समय तक चली गहन चर्चाओं के बाद लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *