आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,
तमिलनाडु में सूर्या-त्रिशा की ‘करुप्पू’ के शोज रद्द, 15 मई को रिलीज की उम्मीद
अभिनेता सूर्या और त्रिशा की अपकमिंग फिल्म करुप्पू को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। तमिलनाडु के कई थिएटर्स ने अचानक फिल्म के शोज रद्द कर दिए।
मेकर्स का कहना है कि वे 15 मई को फिल्म रिलीज कराने की कोशिश में लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक डिस्ट्रीब्यूटर्स और थिएटर मालिकों के बीच पैसे को लेकर मतभेद हैं।
फैंस सोशल मीडिया पर #ReleaseKaruppu ट्रेंड कराकर फिल्म की रिलीज की मांग कर रहे हैं।