समाजवादी पार्टी  के नेता जी का जौनपुर में डेरा

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

समाजवादी पार्टी  के नेता जी का जौनपुर में डेरा

समाजवादी पार्टी के एक नेता जी जौनपुर में आजकल डेरा डाले हुए हैं और ऐसा व्यवहार कर रहे हैं कि जैसे वो अगले विधायक हों। उनका गुरूर और दंभ देखने लायक है जबकि सुना है कि काफी पढ़े लिखे स्मार्ट इंसान है। जौनपुर की जनता जमीनी नेताओं को पसंद करती है न कि दिखावटी शो मैन टाइप लोगों के।
दरअसल जौनपुर की शहर विधानसभा सीट समाजवादी पार्टी ने मुस्लिम प्रत्याशी के लिए आरक्षित कर रखी हुई है और जिसके साइड इफेक्टस के कारण मंत्री गिरीश यादव दो बार से इस सीट पर अपना परचम लहराए हुए हैं। भ्रष्टाचार के तमाम आरोपों के बाद भी मंत्री जी ने शहर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से उनका अच्छा सामंजस्य है और आम जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं।
समाजवादी पार्टी के इन नव अवतरित नेता जी को अगर चुनावी वैतरणी पार करनी है तो जमीनी स्तर पर लोगों से सामंजस्य बनाना होगा और ये दंभ छोड़ना पड़ेगा कि मैं अखिलेश यादव का बहुत करीबी हूं या मैं पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उठता बैठता हूं। लोगो के बीच विनम्रता और सदाचार आज भी उतना ही ग्राहय है जितना पचास साल पहले था एक बात और बताना चाहूंगा कि जौनपुर के लोग खुद से बड़ा माफिया किसी को भी नहीं समझते हैं ये हमेशा ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *