SBI ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक ग्राहकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार,आक्रोशित ग्राहकों का विरोध प्रदर्शन

 

Bueauro,

SBI ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक ग्राहकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार,आक्रोशित ग्राहकों का विरोध प्रदर्शन

संवाद सूत्र काकोरी। काकोरी में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों ने ग्राहक सेवा केंद्र पर लाखों रुपए की धोखा धडी करने का आरोप लगाते कस्बा स्थित बैंक की शाखा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि केंद्र के संचालक ने जमा किए रुपए के साथ हेरा फेरी का ग्राहकों के साथ लाखों रुपए की धोखा धडी की ।ग्राहकों ने बैंक के कर्मचारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया।
काकोरी कस्बा में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। इसी शाखा से सम्बद्ध एक ग्राहक सेवा केंद्र बैंक की शाखा के पास ही संचालित था। जिसका संचालन नरेंद्र कुमार करता था। शाखा के कई ग्राहक सुविधा की वजह से इस केंद्र पर ही पैसा जमा करते थे। ग्राहकों का आरोप है संचालक ने उन लोगों के साथ धोखा धडी कर लाखों रुपए हड़प लिया। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि संचालक ने जमा किए पैसे धोखे से निकाल लिया साथ ही कई ग्राहकों के पैसे जमा न करके हड़प लिए। जानकारी होने पर केंद्र पर शिकायत की तो संचालक बहाना बनाकर टालता रहा उसके बाद संचालक केंद्र को बंद करके फरार हो गया। जिससे आक्रोशित ग्राहकों ने बैंक की शाखा पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बैंक कर्मियों पर भी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया।
मामले में जानकारी पर बैंक की जीरो मास प्राइवेट लिमिटेड के यूपी हेड टीम के साथ बैंक पहुंच कर पीड़ित ग्राहकों से बात चीत कर उन्हें जांच कर कारवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। कई ग्राहकों ने टीम को अपनी लिखित शिकायत व जमा पैसे का विवरण दिया। यूपी हेड ईशान ने बताया कि पीड़ित ग्राहकों के शिकायत पत्र पर जांच पड़ताल की जाएगी। जिसके बाद इस समस्या का निराकरण किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *