खेल खेल में’* और *’भूत दोस्त’* के बाद *रीता ग्रोवर* जी का नवीन बाल उपन्यास *’जादूगर और लालची शिकारी’* जल्द ही आप पढ़ पाएँगे

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

खेल खेल में’* और *’भूत दोस्त’* के बाद *रीता ग्रोवर* जी का नवीन बाल उपन्यास *’जादूगर और लालची शिकारी’* जल्द ही आप पढ़ पाएँगे

 

साहित्य विमर्श प्रकाशन को बताते हुए हार्दिक प्रसन्नता हो रही है कि *’खेल खेल में’* और *’भूत दोस्त’* के बाद *रीता ग्रोवर* जी का नवीन बाल उपन्यास *’जादूगर और लालची शिकारी’* जल्द ही आप पढ़ पाएँगे।

*पुस्तक के विषय में:*
जंगल में शिकार करने गये दो शिकारी मित्रों रमेश और तिलक ने जादूगर रमानाथ को जादू के करतब करते देखा तो उनकी बाँछें खिल उठीं। उन्होंने तय कर किया कि वह कैसे भी करके जादूगर से जादुई चीज़ें हासिल करके रहेंगे। ऐसी जादुई चीज़ें जिनसे वो उस दौलत को पा लेंगे जिसकी हमेशा से उन्हें चाहत थी।
क्या वो लालची शिकारी जादूगर से कोई जादुई चीज़ हासिल कर पाये?
उनके लालच का क्या परिणाम निकला?

उम्मीद है नौनिहालों का वही प्यार इसे मिलेगा जो रीता ग्रोवर जी के पूर्व में हमारे द्वारा प्रकाशित दोनों बाल उपन्यासों को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *