Alok Verma, Jaunpur Bueauro,


अहमदाबाद में BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित ‘प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव’ में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह
अहमदाबाद। प्रमुख स्वामी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में अहमदाबाद में BAPS स्वामीनारायण संस्था द्वारा आयोजित ‘प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव’ में गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि
करुणा, शांति और सेवा के प्रतीक प्रमुख स्वामी महाराज जी ने एक ओर जहाँ संत परंपरा को बढ़ावा देते हुए मानव समाज को अध्यात्म और संस्कृति से जोड़ा, वहीं कुरीतियों एवं व्यसन-मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए।
‘प्रमुख वर्णी अमृत महोत्सव’ युवाओं को उनके जीवन से संस्कृति और स्वधर्म के प्रति समर्पण की सीख लेने के लिए प्रेरित करेगा।