लेखक *मनोहर चमोली ‘मनु’* का नवीन बाल कथा संग्रह *’बेटियाँ सूरज की’* जल्द ही आपके लिए होंगी उपलब्ध

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

 

लेखक *मनोहर चमोली ‘मनु’* का नवीन बाल कथा संग्रह *’बेटियाँ सूरज की’* जल्द ही आपके लिए होंगी उपलब्ध

साहित्य विमर्श प्रकाशन ने बताया है कि *’कथा किलकारी’* के बाद लेखक *मनोहर चमोली ‘मनु’* का नवीन बाल कथा संग्रह *’बेटियाँ सूरज की’* जल्द ही आपके लिए उपलब्ध होंगी।

*पुस्तक के विषय में:*
इस किताब में एक कहानी ‘बेटियाँ सूरज की’ है। कुल पंद्रह कहानियाँ हैं। हर कहानी दूसरे परिवेश से मिलवाती है। मनोरंजन करती है। बेहतर जीवन जीने की सलाह देती है। कहानियाँ चहकाती हैं। ऊर्जा से भर देती हैं। कहानियों का ताना-बाना ऐसा बुना है कि पढ़ते-पढ़ते सायास ही सकारात्मक नज़रिया साथ चलने लगता है। यह कहानियाँ निराशा और उदासी से बचाती हैं। कहानियाँ बोझिल नहीं लगती। कहीं भी ऐसा नहीं लगता कि पढ़ने के लिए लिखी हैं। पढ़ते-पढ़ते लगता है कि आनंद के साथ जीने के लिए लिखी हैं।

उम्मीद है इन कथाओं को बाल पाठकों का भरपूर प्यार इस नवीन कथा संग्रह को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *