गुरु नानक देव के 356 वें प्रकाश उत्सव में पहुंचे CM योगी कहा सिख समाज के लोगों का धर्मांतरण चिंता का विषय

ब्यूरो,

गुरु नानक देव के 356 वें प्रकाश उत्सव में पहुंचे CM योगी कहा सिख समाज के लोगों का धर्मांतरण चिंता का विषय

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरु नानक देव के 356वें प्रकाश उत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख समाज के लोगों का धर्मांतरण चिंता का विषय है। आज पीलीभीत, खीरी, उधम सिंह नगर, रामनगर से धर्मांतरण की खबरें आ रही हैं। हम सिख समाज से अपील करते हैं कि वहां जाएं और पता लगाए कि क्या वजह रही। उन्हें गुरु का संदेश बताएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को उस समय एकजुट करने का काम किया जब बाबर जैसे आतंकी की बर्बरता देश झेल रहा था। बहन, बेटियों की सुरक्षा खतरे में थी। गुरु नानक देव जी ने बिना किसी भय, बिना किसी दबाव के समाज को एकजुट करने का काम किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने एक बार काबा की ओर पैर करके लेटे हुए थे, किसी ने उनसे पूछा कि काबा की ओर क्यों पैर करके लेटे हुए हैं, गुरु नानक देव जी ने कहा कि आप ही बता दीजिए कि जिधर ईश्वर ना हो उधर मै पैर कर लूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे थे गुरु नानक देव जी, जिन्होंने समाज को एकजुट करने के लिए उस समय कालखंड में किसी की परवाह किए बगैर अपने काम को अंजाम दिया। उनका त्याग समर्पण का देश सदैव याद किया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *