आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जाति धर्म से ऊपर उठ कर राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने स्वच्छता अभियान चलाया
जौनपुर। छठ पूजा पर नदी और घाटों की सफाई करने के लिए राष्ट्रवादी नौजवान सभा ने वृहद कार्यक्रम चलाया और गोमती नदी के किनारों पर और नदी के घाट पर सफाई की। पिछले कुछ सालों से ये कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह राष्ट्रवादी नौजवान सभा के संस्थापक और संरक्षक हैं।