ब्यूरो,
राजस्थान:पेट्रोल पंप थप्पड़ कांड में बड़ा एक्शन, RAS छोटूलाल शर्मा निलंबित
राजस्थान में पेट्रोल पंप थप्पड़ कांड में बड़ा एक्शन, RAS छोटूलाल शर्मा निलंबित,जांच के आदेश, पत्नी ने कर्मी पर लगाए थे आरोप. जयपुर/भीलवाड़ा/राज्य सरकार ने जसवंतपुरा के पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में विवाद में आए राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी छोटूलाल शर्मा को गुरुवार को निलंबित कर दिया। निलंबन काल में छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय सचिवालय स्थित कार्मिक विभाग में रहेगा।