डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, मड़ियाहूँ में ‘मिशन शक्ति’ के तहत बंटे सम्मान पत्र

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, मड़ियाहूँ में ‘मिशन शक्ति’ के तहत बंटे सम्मान पत्र

​जौनपुर: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील मड़ियाहूँ में ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को केंद्र में रखते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
​समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण व संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।
​तहसील मड़ियाहूँ में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कुम्हारी कला हेतु भूमि आवंटन एवं वरासत से जुड़ी विधिक कार्यवाही पूरी कराई गई। इसके साथ ही अंत्योदय योजना की महिला लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। फरियादी महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण व सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क सक्रिय रही, जिसके जरिए मौके पर ही महिलाओं को सहयोग दिया गया। इस दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *