Bueauro,
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने डीएम, एसडीएम के तबादलों पर लगाई रोक, विधानसभा चुनाव के चलते लिया फैसला
लखनऊ। अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के दौरान अधिकारियों के तबादलों पर रोक रहेगी,
12 नवंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन से लेकर अगले वर्ष चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी होने तक यानी कुल 54 दिन डीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना नहीं हटाया जा सकेगा। आयोग ने यह व्यवस्था इसलिए की है, ताकि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन का काम प्रभावित न हो,