रेलवे का सख्त एक्शन : ट्रेनों में खानपान की होगी थर्ड पार्टी जांच, डिजिटल साक्ष्य से खानपान में तय होगी जवाबदेही

ब्यूरो,

रेलवे का सख्त एक्शन : ट्रेनों में खानपान की होगी थर्ड पार्टी जांच, डिजिटल साक्ष्य से खानपान में तय होगी जवाबदेही

ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई में गड़बड़ी करने वाले खानपान संचालकों पर रेलवे ने अब शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।

रेलवे ने खानपान सेवाओं की निगरानी के लिए स्वतंत्र थर्ड पार्टी से जांच कराने की व्यवस्था की है। रेलवे ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) के साथ समझौता किया है।

इसके तहत ट्रेनों और स्टेशनों पर खानपान इकाइयों की बिना पूर्व सूचना औचक जांच की जाएगी।

डिजिटल साक्ष्यों से तय होगी जवाबदेही

जांच के दौरान निरीक्षक मोबाइल एप के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी खामियों को दर्ज करेंगे। निरीक्षण स्थल की लोकेशन जियो-टैगिंग के जरिए और जांच का समय टाइम-स्टैम्पिंग से रिकॉर्ड होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *