IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II


Alok Vajpeyee (Jyotishachary),
🕉 श्वेताब्जपूर्णविमलासनसंस्थिते हे, श्वेताम्बरावृतमनोहरमंजुगात्रे
उद्यन्मनोज्ञसितपंकजमंजुलास्ये,
विद्याप्रदायिनि सरस्वति नौमि नित्यम
अर्थात-: हे श्वेत कमलों से परिपूर्ण निर्मल आसन पर विराजमान होने वाली, श्वेत वस्त्र धारण करने वाले सुंदर शरीर वाली, विकसित एवं मनोहारी सफेद कमल के समान सुंदर मुख वाली, और विद्या प्रदान करने वाली हे माता सरस्वती! मैं आपको नित्य प्रणाम करता हूँ।
🙌🙌🙌 हर हर महादेव 🙌🙌🙌
🕉 जय माता की 🙏🙏 🙏🙏🌱🌹
IIआज का पंचांग एवं ग्रहों की स्थिति II
🕉 श्री गणेशाय नमः, जय श्री कृष्ण 🙏🙏
🙏🙏 सब सुखी व स्वस्थ रहें 🌱🌹
विक्रम संवत 2083
संवत्सर नाम -: रौद्र
संवत्सर राजा-: गुरु
संवत्सर मंत्री-: मंगल
🌕सूर्य दक्षिणायन
, ऋतु-: शरद
सूर्य उदय : प्रातः 6/27
सूर्य अस्त : सायं 5/45qq
📺 आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि प्रात: 8/29 तक
अंग्रेजी दिनांक-: 18/10/2026
दिन-: रविवार
🌕 चंद्रमा-: धनु राशि में सायं 7/33 तक उसके बाद मकर राशि में
🥳राशि स्वामी-: गुरु/शनि
🌱 आज का नक्षत्र – : पूर्वाषाढ़ा दोपहर 12/49 तक उसके बाद उत्तराषाढ़ा
💓 नक्षत्र स्वामी – : शुक्र/सूर्य
✨️ चंद्रमा का नक्षत्र चरणों में प्रवेश काल
प्रात: 6/04 से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र चरण 4 में
दोपहर 12/49 से उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र 1 में
सायं 7/33 से उतराषाढ़ा नक्षत्र चरण 2 में
रात्रि 2/16 से उतराषाढ़ा नक्षत्र चरण 3 में
आज का करण और योग आदि
**************************
🪐 करण-: प्रात: 8/29 तक वणिज-: वनिज करण के जातक बुद्धिमान और समझदार होते हैं। देखा जाता है कि उन्हें व्यापार में अत्यधिक रुचि होती है और वे इस प्रतिभा का उपयोग धन कमाने के लिए करते हैं।
उसके बाद बव -: बव करण में जन्मे व्यक्ति आध्यात्मिक होते हैं और धार्मिक कार्यों में संलग्न रहना पसंद करते हैं। वे धर्मनिष्ठ होते हैं और उन्हें जो भी कार्य सौंपा जाता है, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में विश्वास रखते हैं।
🔥 योग-: रात्रि 11/56 तक सुकर्मा-: एक शुभ योग है , सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों के लिये शुभ
🪴 आज के भद्रा, पंचक, त्यौहार आदि
*****************************
माँ कालरात्रि की पूजा, सरस्वती के लिये बलिदान -:इसका संबंध किसी पशु-बलि से नहीं, बल्कि देवी सरस्वती की विशेष ‘उत्तरा पूजा’ और बलिदान (समर्पण) से है। इस दिन ज्ञान, बुद्धि और सृजन की देवी माँ सरस्वती की आराधना की जाती है।
आज की शुभ दिशा -: पूर्व उत्तर, दक्षिण-पूर्व
***************
♻️ दिशा शूल-: पश्चिम दिशा की ओर यात्रा करने से बचें, अति आवश्यक होने पर दलिया और घी खाकर प्रस्थान करें
आज की ग्रह स्थिति -:
*****************
🌷सूर्य -: तुला राशि (राशि स्वामी शुक्र) चित्रा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛑मंगल -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र) आश्लेषा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
🌱 बुद्ध -: तुला राशि (राशि स्वामी शुक्र) विशाखा नक्षत्र चरण 2 में (नक्षत्र स्वामी गुरु)
🌕गुरु -: कर्क राशि (राशि स्वामी चंद्र)आश्लेषा नक्षत्र चरण 4 में (नक्षत्र स्वामी बुद्ध)
💃 शुक्र (वक्री) अस्त -: शुक्र तुला राशि (राशि स्वामी शुक्र)स्वाति नक्षत्र चरण 2 में प्रात: 10/10 से चरण 1में(नक्षत्र स्वामी राहु)
🌊 शनि वक्री-: मीन राशि (राशि स्वामी गुरु) उत्तर भाद्रपद चरण 1 में ( नक्षत्र स्वामी शनि)
🎥 राहु-: कुंभ (राशि राशि स्वामी शनि) धनिष्ठा नक्षत्र चरण 3 में (नक्षत्र स्वामी मंगल)
🛐केतु-: सिंह राशि( राशि स्वामी सूर्य) मघा नक्षत्र चरण 1 में (नक्षत्र स्वामी केतु)
🌷 आज के शुभ समय
*********************
अभिजीत मुहुर्त-: प्रात:11/43 से 12/29 बजे
अमृत काल-: प्रात: 7/24 से 9/12 तक
द्विपुष्कर योग-: xxx
विजय मुहूर्त-: दोपहर 2/09 से 2/46 बजे तक किसी भी प्रतियोगिता, खेल कूद, परीक्षा, इंटरव्यू, टेन्डर आदि के लिए सर्वश्रेष्ठ समय
सर्वार्थ सिद्धि योग-:दोपहर 12/24 से पूरे दिन
रवि योग-: प्रात: 6/47 से पूरे दिन
गोधूलि काल-: सायं 5/49 से 6/14 तक इस बेला को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है।
🤬 आज के अशुभ समय
************************
राहु काल -: सायंकाल 4/23 से 5/48 बजे तक कोई शुभ या नया कार्य प्रारंभ न करें
गुलिक काल-: दोपहर 2/57 से सायं 4/23 तक शुभ कार्यों के लिये अशुभ
यमगन्ड-: दोपहर 12/06 से 1/32 तक
दैनिक लग्न सारिणी
*****************
प्रात: 6/21 तक कन्या
8/47 तक तुला
11/07 तक वृश्चिक
दोपहर 1/11 तक धनु
2/52 तक मकर
सायं 4/17 तक कुम्भ
5/40 तक मीन
रात्रि 7/13 तक मेष
9/07 तक वृष
11/21 तक मिथुन