सामूहिक विवाह में अपात्र जोड़े पाए जाने पर सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

सामूहिक विवाह में अपात्र जोड़े पाए जाने पर सत्यापन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई – जिलाधिकारी

जौनपुर 15 अक्टूबर। आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित बदलापुर महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत पात्र जोड़ो का विवाह कराया जाना है।आवेदक की पात्रता की जाँच गहनता से करते हुए आवेदको द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक खातो का परीक्षण कराएं। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि सत्यापन के पश्चात भी अगर अपात्र जोड़े पाये गए तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
आवेदको से ऑनलाईन आवेदन लिया जा रहा है, जिसकी जॉच हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी (नगर पालिका/नगर निकाय) जौनपुर के पोर्टल पर अग्रसारित कर दिये गये हैं।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि अग्रसारित आवेदन पत्रों की जॉच शासनादेश में दी गयी व्यवस्था के अनुसार करने के साथ ही आवेदक की पात्रता की जाँच गहनता से करते हुए आवेदको द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक खातो का परीक्षण कराएं। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि सत्यापन के पश्चात भी अगर अपात्र जोड़े पाये गए तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *