आलोक वर्मा, जौनपुरब्यूरो,

सतीश अध्यक्ष राजकुमार रेलवे मेन्स यूनियन के मंत्री निर्वाचित हुए
वाराणसी। नॉर्दन रेलवे मेन्स यूनियन वाराणसी मेकैनिकल शाखा के वार्षिक अधिवेशन, चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।
इसमें शाखा अध्यक्ष पद पर सतीश कुमार सिंह, मंत्री पद पर राजकुमार कोषाध्यक्ष सर्वजीत कुमार उपाध्यक्ष पद पर सरोज यादव, भृगुनाथ, चंद्रजीत यादव निर्वाचित हुए।
कैट के उत्तर रेलवे सामुदायिक केंद्र में सहायक शाखा मंत्री पद पर प्रेम कुमार, विवेक रघुवंशी के निर्वाचन की घोषणा की गई। इस दौरान यूनियन के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष एस सी गौतम की सेवानिवृत के बाद पदाधिकारियों ने बधाई दी। मुख्य अतिथि लखनऊ मंडल के मंत्री आर के पांडेय जोनल सचिव/एआईआरएफ एस यू शाह विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता लखनऊ मंडल के अध्यक्ष विभूति मिश्र ने की। चंद्रशेखर यादव, रंजन सिंह, एस के सिंह, राजकुमार, डी के सिंह उपस्थित रहे।