ब्यूरो,
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच की मौके पर मौत
गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह 4:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर एक बेकाबू ब्लैक थार डिवाइडर से टकरा गई,
इस यूपी नंबर की थार में तीन युवतियां और तीन युवक सवार थे, जो दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे,
पुलिस के अनुसार, ओवरस्पीड के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में तीन युवतियों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।