ब्यूरो,
टीवीएस शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या,
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पर हत्या कराने का आरोप
अलीगढ़- रोरावर थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर शुक्रवार देररात बाइक सवार दो बदमाशों ने टीवीएस शोरूम के मालिक की उनके पिता व चचेरे भाई के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई, जब तीनों सिकंदराराऊ जाने वाली बस में चढ़ रहे थे। गोली उसके चेहरे पर लगी। घटना के बाद एसएसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे। उधर, मेडिकल में परिजनों ने अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर उनको शांत किया।