ब्यूरो,
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव से पूर्व कांग्रेस के नव निर्वाचित सदस्यों के अपहरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, SSP को लगायी फटकार, 24 घंटे में मांगा एफिडेविट.
नैनीताल जिला पंचायत चुनाव से पूर्व कांग्रेस के नव निर्वाचित सदस्यों के अपहरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, SSP को लगायी फटकार, 24 घंटे में मांगा एफिडेविट.
कोर्ट ने SSP की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनकी विफलता को गंभीरता से लिया और टिप्पणी की कि “SSP का ट्रांसफर कर देना चाहिए, वे बुरी तरह विफल रहे हैं.”
उत्तराखंड के नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित 5 जिला पंचायत सदस्यों के कथित अपहरण मामले ने नया मोड़ ले लिया है. आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नैनीताल के SSP को कड़ी फटकार लगाई. कोर्ट ने इस मामले में पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताते हुए कहा, “साफ दिख रहा है कि हर कोई रेनकोट के अंदर तलवार लिए हुए है.”
सुनवाई के दौरान SSP ने कोर्ट को बताया कि अपहरण में शामिल लोगों की शिनाख्त कर ली गई है. इस पर हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा, “तो फिर आपने क्या किया ? उनको बुके भेंट किए ?”
हाईकोर्ट ने SSP को इस मामले में पूर्ण जानकारी के साथ कल, मंगलवार, 20 अगस्त 2025 तक एफिडेविट दाखिल करने का आदेश दिया है…