ब्यूरो,
उत्तराखंड: बद्रीनाथ के स्थानीय लोग, प्रसाद विक्रेता, होटल–रेस्टोरेंट संचालक पिछले 15 दिन से कर रहे आंदोलन
उत्तराखंड, बद्रीनाथ के स्थानीय लोग, प्रसाद विक्रेता, होटल–रेस्टोरेंट संचालक आजीविका के लिए पिछले 15 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। कल इन लोगों ने अपने सिर मुंडवाए और 3 घंटे तक कारोबार भी बंद रखा।
धामी सरकार ने केदारनाथ की तरह बद्रीनाथ में भी मास्टर प्लान लागू किया है। इसके तहत कुछ घर–दुकानें तोड़े गए हैं। सरकार 500 करोड़ रुपए से यहां कई काम कर रही है। दावा है कि इससे बद्रीनाथ धाम और भव्य दिखेगा। स्थानीय लोग इस मास्टर प्लान के पक्ष में नहीं हैं और आंदोलन कर रहे हैं। मीडिया में खबर गायब है