रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहअपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे, संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल सीएम योगी  ने ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहअपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे, संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

सीएम योगी  ने ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जुलाई शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे हैं। रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे और बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 12 जुलाई शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में हैं। रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान गए, जहां भाजपा कार्यकर्ता और प्रबुद्धजनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम 4 बजे चौक स्थित श्री कालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित शंकराचार्य भवन का लोकार्पण करेंगे। शाम 5.30 बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में सम्मिलित रहेंगे।

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान मॉर्स ऑडिटोरियम में ‘भारत में पशु नस्लों का विकास’ विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसके पहले महान बलिदानी साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का स्वागत और अभिनंदन लखनऊ में किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 5 कालीदास मार्ग पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *