कांवड़ यात्रा को लेकर बोले मौलाना शहाबुद्दीन…

ब्यूरो,

कांवड़ यात्रा को लेकर बोले मौलाना शहाबुद्दीन…

मोहर्रम के बाद अब कांवड़ यात्रा में दो मजहब के बीच सौहार्द की मिसाल बना जोगीनवादा पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग यूपी सरकार की गाइड लाइन पर अमल करें।

मोहर्रम के बाद अब कांवड़ यात्रा में दो मजहब के बीच सौहार्द की मिसाल बना जोगीनवादा पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग यूपी सरकार की गाइड लाइन पर अमल करें। एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। जिस तरह से मोहर्रम शांतिपूर्ण रहा वैसे ही कांवड़ यात्रा में भी भाईचारे का संदेश दें। मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि सावन का महीन शुरू हो गया है। हमारी यही जिम्मेदारी बनती है कि जैसे मोहर्रम भाईचारे के माहौल में निपट गए उसकी तरह कांवड़ यात्रा सम्पन्न हो। हुकूमत की गाइडलाइंस पर अमल करते हुए, सभी लोगों ने अपने जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

मौलाना ने कहा मुस्लिम त्योहारो के दौरान पुलिस व प्रशासन की व्यवस्थाएं चुस्त और दुरुस्त रही, हमें उम्मीद है कि अब कांवड़ यात्रा के दिनों में भी व्यवस्थाएं अच्छी रहेगी। ये इसलिए भी जरूरी है की इसमें लंबा सफर और काफी समय लगता है। कहीं रास्ते में कोई घटना न हो और कोई विवाद उत्पन्न न हो इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। मौलाना ने कहा कि बरेली का 32 साल पुराना जोगी नवादा का विवाद पुलिस व प्रशासन ने सुलझा दिया। ये एक नजीर बना है। यहां के रास्ते को लेकर हमेशा दोनों समुदाय के दरमियान विवाद हो जाता था, मगर पुलिस अधिकारियों ने दोनों समुदाय से बातचीत करके एतिहासिक समझौता करा दिया।

मौलाना ने कहा मोहर्रम का जुलूस जब विवादित जगह से निकल रहा था, तो वहां के रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की और जुलूस में शामिल हर व्यक्ति को फूलों की माला पहना कर स्वागत किया। अब हमारे समाज के लोगों की बारी है कि वो भी भाईचारे का परिचय दें। जिन रास्तों से कांवड़ यात्राए निकल रही है उन पर फूल बरसा कर स्वागत करें और पानी पिलाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *