Bueauro,

पाकिस्तान की संसद ने पहली बार सेना प्रमुख आसिम मुनीर को तीनों सशस्त्र बलों — थल सेना, नौसेना और वायु सेना — पर कानूनी अधिकार सौंपे
पाकिस्तान की संसद ने देश के इतिहास में पहली बार सेना प्रमुख आसिम मुनीर को तीनों सशस्त्र बलों — थल सेना, नौसेना और वायु सेना — पर कानूनी अधिकार सौंपे हैं।
मुनीर कैबिनेट की मंज़ूरी के बिना ही तीनों सेनाओं के कर्मियों को रिटायर कर सकते हैं, सेवा से हटा सकते हैं या उन्हें बनाए रख सकते हैं।
फील्ड मार्शल के तौर पर उन्हें जीवन भर ये रैंक और कानूनी सुरक्षा (इम्युनिटी) हासिल रहेगी, और उन्हें पद से हटाने के लिए संसद में दो-तिहाई वोटों की ज़रूरत होगी।