महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर आज 2.5 करोड़ पार हो सकता आंकड़ा

ब्यूरो,

महाकुंभ में माघी पूर्णिमा पर आज 2.5 करोड़ पार हो सकता आंकड़ा

सुबह 6 बजे 73 लाख करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो प्रशासन का अनुमान है कि आज ये संख्या5 करोड़ के पार जा सकती है। मंगलवार के आंकड़ों को मिलाकर रात तक 46 करोड़ के स्नान करने की सूचना थी।

गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर लगे महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के आने का उत्साह इस कदर हिलोरे मार रहा है कि मेला पूर्ण होने के 14 दिन पहले माघी पूर्णिमा के स्नान पर सुबह 6 बजे 73 लाख करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो प्रशासन का अनुमान है कि आज ये संख्या 2.5 करोड़ के पार जा सकती है। जहां, मंगलवार के आंकड़ों को मिलाकर रात तक 46 करोड़ के स्नान करने की सूचना थी। वहीं, ये आंकड़ा महाकुंभ पूर्ण होने तक 50-55 के पार होने का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने अनुमान लगाया था कि भव्य और दिव्य महाकुम्भ में इस बार स्नानार्थियों की संख्या का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने संभावना जताई गई थी।

बुधवार आज माघी पूर्णिमा के मौके पर सुबह 6 बजे तक करीब 73 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में पावन डुबकी लगाई, जिसके साथ ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या 47 करोड़ पार होने को हो गई। मंगलवार को रात आठ बजे तक 1.34 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया था। इसी क्रम में बुधवार रात तक 2.5 करोड़ के स्नान का अनुमान है। अभी महाकुम्भ को 14 दिन और एक महत्वपूर्ण स्नान पर्वाद्ध (26 फरवरी को महाशिवरात्रि) हैं जिसे देखते हुए पूरी उम्मीद है कि स्नानार्थियों की संख्या 50-55 करोड़ के ऊपर जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *