ब्यूरो,

चौकी इंचार्ज की कार मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल
रायबरेली के खीरों में दबिश देकर लौट रहे चौकी इंचार्ज की कार एक मकान में घुस गई। सड़क हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रायबरेली जिले में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए। जिले के खीरों थाना क्षेत्र के लालगंज- उन्नाव हाईवे पर गौतमन खेड़ा गांव के निकट चौकी इंचार्ज सेमरी की कार अनियंत्रित होकर एक मकान में घुस गई। हादसे में चौकी इंचार्ज की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज एक केस के लिए दबिश कर लौट रहे थे। क्षेत्र के गौतम खेड़ा गांव के पास रायबरेली से आते समय चौकी इंचार्ज सेमरी चमन सिंह की कार अनियंत्रित हो गई।
नकारी के अनुसार, कार सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। हादसे में कार सवार चौकी प्रभारी चमन सिंह की मौके पर मौत हो गई। चौकी में तैनात सिपाही जितेंद्र गंभीर रूप घायल हो गए। वहीं मंगलवार दोपहर कितनापुर गांव के पास हुई टप्पे बाजी की घटना को लेकर दबिश देकर पूछताछ के लिए साथ में लेकर आ रहे दो लोग घायल हो गए। इनकी पहचान अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव हसवा निवासी सूर्यभान पुत्र रामयस व सदर कोतवाली के खालीसहट मोहल्ला निवासी उदय पुत्र राजा के रूप में हुई है।