मध्‍य प्रदेश के CM मोहन यादव पर अखिलेश का तंज 

ब्यूरो,

मध्‍य प्रदेश के CM मोहन यादव पर अखिलेश का तंज 

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव  ने मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव पर तंज कसा है। अपने एक्‍स अकाउंट पर मुख्‍यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा कि- ‘कठपुतली तो सुना था, बतपुतली पहली बार देख रहे हैं। जिनको ये ना मालूम हो कि कहना क्‍या है, उनका क्‍या सुनना?’  अखिलेश ने यह तंज सीएम मोहन यादव के आजमगढ़ दौरे के बाद किया है।

मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव मंगलवार को आजमगढ़ क्लस्टर की बैठक में मुख्‍य अतिथि थे। उन्‍होंने यहां पांच लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर अब तक हुईं तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। आजमगढ़ लम्‍बे समय तक समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव यहां से सांसद रह चुके हैं। ऐसे में जब भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी के बीच अखिलेश यादव ने यह तंज कसा है। अखिलेश ने अपने एक्‍स अकाउंट पर लिखा- ‘कठपुतली तो सुना था, बतपुतली पहली बार देख रहे हैं. जिनकी बात की डोरी भी किसी और के हाथ में है. आजमगढ़ की जनता कह रही है जिनको ये न मालूम हो कहना क्या है, उनको सुनना क्‍या।’ अपनी पोस्‍ट के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें क्‍लस्‍टर बैठक के दौरान मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र चौधरी से कुछ पूछते नज़र आ रहे हैं। उनसे बात के बाद सीएम ने मीडिया से बात करनी शुरू की। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *