जदयू नेता के शोरूम से 40 करोड़ के आभूषण की लूट

ब्यूरो,

जदयू नेता के शोरूम से 40 करोड़ के आभूषण की लूट

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर में जदयू (JDU) नेता राजेश कुशवाहा उर्फ राजू कुशवाहा के गोल्ड शोरूम से दिनदहाड़े करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के आभूषणों की लूट हुई है। यह सनसनीखेज वारदात 18 नवंबर 2026 को कालीबाग थाना क्षेत्र के सुप्रिया रोड स्थित ‘सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स’ शोरूम में अंजाम दी गई,
तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर आए 8 हथियारबंद बदमाश ग्राहक बनकर शोरूम के अंदर दाखिल हुए। अधिकांश बदमाशों ने अपने चेहरे भी नहीं ढके थे और अंदर घुसते ही पिस्टल तान दी,
बदमाशों ने शोरूम में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के हाथ बांध दिए और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षा गार्ड मन्नू चौबे और एक अन्य कर्मचारी को हथियार की बट से पीटकर घायल कर दिया,
अपराधी महज 15 से 20 मिनट के भीतर दो मंजिला शोरूम की तिजोरियों और शोकेस से सोने, चांदी और हीरे के जेवर बैग में भरकर फरार हो गए। जाते-जाते अपराधियों ने धमकी दी कि “यह तो सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है, हम फिर आएंगे”
यह शोरूम पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास के ठीक बगल में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी हरकिशोर राय और एसएसपी कुमार गौतम भारी पुलिस बल, एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *