इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया

ब्यूरो,

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया

इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब एमएस धोनी ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया है. धोनी अब आईपीएल के मैदान पर भी नहीं दिखेंगे. 17 नवंबर की दोपहर चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि अब धोनी आईपीएल में बतौर मेंटॉर उतरेंगे. वो चेन्नई सुपरकिंग्स को गाइड करेंगे. धोनी के संन्यास पर उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने एक खास पोस्ट किया है. उन्होंने हर उस शख्स को धन्यवाद दिया जिन्होंने एमएस धोनी को सपोर्ट किया. साक्षी ने धोनी की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो पहाड़ों को निहार रहे हैं.

साक्षी ने धोनी के संन्यास पर लिखा, ‘कुछ चैप्टर खत्म होने पर ही खूबसूरत नए चैप्टर शुरू होते हैं. उन सभी को जिन्होंने इतने सालों तक माही को प्यार किया, सपोर्ट किया और आप पर विश्वास किया, चाहे हम आपको पर्सनली जानते हों या नहीं. दिल की गहराइयों से धन्यवाद. आपके प्यार के लिए हमेशा आभारी रहेंगे. नई शुरुआत नए एडवेंचर और कई और खूबसूरत यादों के लिए.आप पर बहुत गर्व है, माही. हमेशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *